सिद्धार्थ, फरवरी 23 -- लोटन, हिन्दुस्तान संवाद नौगढ़ क्षेत्र के महदेवा बाजार में रविवार को शिव मंदिर के पास श्रीघाटा मेहंदीपुर बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड,भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में शामिल हो बालाजी सरकार के भजनों पर खूब झूमे। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल हो प्रसाद ग्रहण किया। श्री बालाजी सेवक परिवार महदेवा बाजार की ओर से रविवार को बालाजी सरकार का छठवां सुंदरकांड,भजन-कीर्तन व भंडारा का आयोजन किया गया। इसमें रविवार की सुबह सुंदरकांड, दोपहर में भव्य श्रृंगार व कीर्तन हुआ। इसके बाद शाम को आरती व महाप्रसाद का वितरण किया गया। दोपहर में भजन गायक रवि रंजन व पूनम तिवारी के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। बालाजी सरकार के भजनों से पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.