मुरादाबाद, जनवरी 25 -- मुरादाबाद। सम्राट अशोक नगर में स्थित श्री महाकालेश्वर बालाजी धाम रविवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 1 अप्रैल को होने वाले बालाजी महोत्सव के निमित आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता नगर संत,महामंडलेश्वर स्वामी संजयनंद गिरि महाराज द्वारा की गई। बैठक में मंदिर ट्रस्ट से जुड़े सभी सम्मानित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे और सर्व सहमति से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 की सुबह मंगल कलश यात्रा से किया जाएगा। इसके बाद अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। दूसरे दिन सुबह बाला जी महाराज को सोने का चोला चढ़ाया जाएगा। साथ ही 56 भोग अर्पित किया जाएगा। इसके बाद अखंड रामायण पाठ के समापन और संकट मोचन यज्ञ के संपन्न होने के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन होगा। बैठक में अनीता अग्रवाल,विनोद राय, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.