रामपुर, फरवरी 11 -- बिलासपुर। मंगलवार को दो बालाजी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। इनमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। नगर के मौहल्ला लक्ष्मीनगर स्थित संकट मोचन श्री बालाजी मंदिर में सुबह बालाजी महाराज का चांदी के चोले से श्रंगार हुआ। महंत बाबुराम जैन ने पूजन किया। दोपहर में मनोकामना हवन के माध्यम से भक्तों ने आहुतियां देकर अपने इच्छित फल की प्राप्ति की कामना की। अंत में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जिंदल ने बताया कि एक जनवरी से चल रहे चालीसा व्रत के उद्यापन के अवसर पर यह आयोजन किया गया था, जिसमें सैकड़ों भक्त मौजूद रहे। व्यवस्थाओं में व्यापारी नेता धन्नूमल बंसल, सुनील बंटी, रवि गोयल, पंकज अरोरा सन्नी, सोनू जैन, दीपक गर्ग, सुनील गर्ग, कृष्ण कुमार, संजीव कश्यप सहित कई सेवादार सम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.