अमरोहा, फरवरी 21 -- श्रीबालाजी भक्त मंडल के संयोजन में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन आगामी चार मार्च को किया जाएगा। इस बावत शुक्रवार को नगर के कंचन बाजार स्थित श्रीरामजानकी मंदिर बालाजी धाम परिसर में मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। संरक्षक सुरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि चार मार्च को मंदिर परिसर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। फूल एवं गुलाल से होली खेली जाएगी। भजन-कीर्तन का गायन किया जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस दौरान अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, हितेश मांगलिक, विनोद अरोड़ा, शिवकुमार वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, बॉबी वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.