मुजफ्फरपुर, फरवरी 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिवरात्रि के पावन अवसर पर बालाजी परिवार ने पुरानी बाजार चौक पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। बारातियों के लिए फल, शरबत, मुरब्बा, कुरकुरे का वितरण किया गया। वहीं शिव बारात के संयोजक पूर्व विधायक केदार नाथ प्रसाद का स्वागत किया गया। निजी स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। बालाजी परिवार के सहयोगी संस्था और जी सांवरे से, स्कूल के शिक्षक एवं बालाजी परिवार के महासचिव विकास श्रीवास्तव, संरक्षक सुनील कुमार ठाकुर समेत सदस्यों के द्वारा बाबा का भव्य महाआरती की गई। बालाजी परिवार के अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार अमर ने कहा कि प्रत्येक वर्षों के भांति इस वर्ष भी बारातियों का स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...