मथुरा, जनवरी 5 -- मथुरा। बालाजी पदयात्रा ट्रस्ट द्वारा 19वीं विशाल एवं भव्य शोभायात्रा एवं पदयात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश जी, द्वितीय झांकी भोलेनाथ की तथा तृतीय झांकी श्री राम दरबार की थी। प्रमुख रूप से बालाजी का डोला निकाला गया। शोभायात्रा गुर्जर घाटी हनुमान जी मंदिर से स्वामी घाट, छत्ता बाजार, होली गेट, कोतवाली रोड, भरतपुर गेट, घीया मंडी, चौक बाजार होते हुए घाटी वाले बाबा गुर्जर घाटी पर सम्पन्न हुई। डोले में मंदिर महंत बलदेव व्यास, लक्ष्मी नारायण शर्मा, अंकुर वर्मा, ललित शर्मा, पंकज शर्मा, रितेश चतुर्वेदी, राहुल दुबे, अभिषेक चतुर्वेदी, जॉनी गोला, अमित अग्रवाल, मनीष अग्रवाल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...