सहारनपुर, फरवरी 16 -- बेहट रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के 18वें वार्षिक महोत्सव की श्रृंखला में दिव्य गीता सत्संग का आयोजन किया गया। सत्संग में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने श्रीमद्भगवद्गीता के उपदेशों पर प्रकाश डालते हुए जीवन को सफल बनाने के सूत्र बताए। उन्होंने कहा कि गीता भगवान श्रीकृष्ण के मुख से निकला दिव्य ज्ञान है, जो मानव जीवन का मार्गदर्शन करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ धाम के संस्थापक अतुल जोशी महाराज के सानिध्य में स्टार पेपर मिल के मुख्य महाप्रबंधक इंद्रजीत सिंह, गंगा सभा हरिद्वार से पधारे उज्ज्वल पंडित और यजमान सजल भरतरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद व्यास पीठ का पूजन कर स्वामी ज्ञानानंद का माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर अशोक चावला, राकेश जैन, जीके मिश्रा आदि श्रद्धालु रहे। मंच संचालन आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.