मुरादाबाद, दिसम्बर 18 -- मुरादाबाद। सिद्धेश्वर श्री बालाजी मंदिर रूद्रपुर एवं संकट हरण श्री बालाजी दरबार मुरादाबाद का गुलजारी मल धर्मशाला में चल रहा बालाजी महोत्सव गुरुवार को भंडारे और बालाजी के दरबार के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन शाम बालाजी को भोग लगाकर भंडारा आरंभ किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात में बालाजी के आह्वान के साथ दरबार आरंभ किया गया। इसमें बालाजी को छप्पन भोग,पंच मेवा और पंच फल भी अर्पित किए गए। कुछ अरदासों का दौर चला। महंत रमेश वशिष्ठ ने पूजन कराया। भजन गायक दयाचंद, गौरव गंधर्वा, किशोरी कनिका और नेहा एवं शिल्पी ने भजनों के माध्यम बालाजी की महिमा का गुणगान किया। महंत रमेश वशिष्ठ बालाजी का दरबार सजाया। इसमें उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा बालाजी सर्वशक्तिमान हैं। यह ज...