मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। वैश्य समाज उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन गुप्ता(भट्टे वाले)ने सकट चतुर्थी पर्व पर बारादरी स्थित बालाजी हठीले हनुमान मंदिर पर बालाजी महाराज का श्रृंगार किया। इसके बाद बालाजी को भोग लगाकर भंडारा किया। बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में महापौर विनोद अग्रवाल सहित प्रिया अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला सहित नवीन चौधरी, डा. विशेष गुप्ता,मनोज गुप्ता,रूचि चौधरी,प्रसून अग्रवाल,गुरप्रीत सिंह दुआ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...