मिर्जापुर, फरवरी 25 -- लहगंपुर,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गंगहरा कलां गांव में चल रही संगीतमयी श्रीमद् भागवत कथा के पांचवें दिन मंगलवार को कथा वाचक आचार्य पंडित नारायण प्रसाद चौबे ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, पूतना उद्धार और कालिया नाग मर्दन का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे नन्हें श्री कृष्ण ने पूतना का बधकर उसे मोक्ष दिया। आतंक का पर्याय बने यमुना के जल में रह रहे कालिया नाग के अहंकार को नष्ट किया। बाल लीलाओं का वर्णत करते हुए आचार्य ने श्रीकृष्ण की बाल सुलभ माखन चोरी,यशोदा मां संग नखरे,शरारतें और मिट्टी खाने का प्रसंग सुनाए। जिससे पूरा पंडाल जय श्री कृष्णा के उद्घोष से गूंज उठा। कहा मामा कंस की भेजी गई राक्षसी पूतना जब विष मिला दूध श्री कृष्ण को पीलाते समय ही उसका बध करते हुए उसे मोक्ष दे दिया। जो प्रभु की करुणा का...