अंबेडकर नगर, फरवरी 1 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ल के निर्देशों के अनुपालन में जन जागरूकता रथ पुरानी तहसील स्थित कार्यालय से सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने रवाना किया। बालश्रम मुक्त व बाल विवाह मुक्त जनपद के उद्देश्य से संचालित जन जागरूकता रथ आगामी एक माह तक सभी नौ विकासखंडों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक करेगा। जिले को वर्ष-2027 तक बालश्रम मुक्त व बाल विवाह मुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से जन जागरूकता रथ बालश्रम कार्यालय से रवाना किया गया। सहायक श्रमायुक्त राजबहादुर यादव ने कहा कि यह रथ एक माह तक सभी नौ विकासखंडों, नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भ्रमण कर लोगों को बालश्रम निषेध अधिनियम, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, शासन से संचालित बाल संरक्षण एवं श्रमिक कल्याण से सम्बंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देक...