गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद,संवाददाता। प्रोबेशन विभाग और श्रम विभाग बच्चों से बालश्रम कराने वालों पर बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में जुटा है। इसके लिए दोनों विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना तैयार कर रहे हैं। ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत जांच कर बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराएंगे। उप श्रम आयुक्त अनुराग मिश्र ने बताया कि सबसे ज्यादा मजदूरों की जरूरत औद्योगिक इकाइयों में है। कई बार फैक्टरी संचालक कम वेतन पर नाबालिग बच्चों को रख लेते हैं और बच्चे भी जरूरत में कम वेतन पर ही काम करना शुरू कर देते हैं। इससे इन बच्चों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ते है। ऐसे में विभाग की टीम छोटी-बड़ी औद्योगिक इकाइयों पर नजर रखेगीं। यह अभियान 15 जनवरी से शुरू किया जाएगा, जो भी 18 साल से कम उम्र के बच्चों से बालश्रम कराएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके ...