बस्ती, जनवरी 29 -- बस्ती, निज संवाददाता। बाल एवं किशोर श्रमिकों के चिन्हांकन, अवमुक्तीकरण व पुनर्वासन के लिए चल रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक एंटी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग विनय पाठक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी नागेन्द्र त्रिपाठी व चाइल्ड लाइन टीम ने संयुक्त रूप से बस्ती के विभिन्न स्थानों पर होटल, ढाबा, स्पा सेंटरों की जांच किया। इस दौरान बाल श्रम रोकथाम अभियान के तहत भिन्न-भिन्न दुकानों के सेवायोजक को बालश्रम के बारे में जागरुक किया। संयुक्त टीम ने शहर के मालवीय रोड, रोडवेज, रेलवे स्टेशन, टोल प्लाजा आदि क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर होटल, ढाबा, स्पा सेंटरों की जांच किया। जागरूकता के दौरान बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से काम नहीं लिया जाए। उक्त अभियान के दौरान तीन बच्चों को बाल श्रम से मुक्त कराकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने नोटिस ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.