गिरडीह, जनवरी 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चतरो मंझलाडीह में संचालित बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन में एक बार फिर हादसा हुआ है। फैक्ट्री में शुक्रवार रात नाईट शिफ्ट के दौरान काम कर रहे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बल्हो गांव निवासी 35 वर्षीय मुकेश कुमार मंडल हादसे में बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए गिरिडीह के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी चिंताजनक हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया। धनबाद ले जाने के दौरान रास्ते में मुकेश की मौत हो गयी। इसके बाद शनिवार को दिन के लगभग 12 बजे मृतक का शव बालमुकुंद स्पंज एंड आयरन फैक्ट्री लेकर परिजन पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर फैक्ट्री के मुख्य गेट को पॉकलेन मशीन से जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस बीच सू...