गिरडीह, दिसम्बर 30 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी प्रखंड के सलयडीह उर्फ खोरोडीह गांव में सोमवार को विधिवत बालमुकुंद बाबा की वार्षिक पूजा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य पुजारी हुरो राय के नेतृत्व में वार्षिक पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने रविवार रात में रात्रि जागरण कर सोमवार विधिवत रूप से पंचदेवता पूजन कर बालमुकुंद बाबा की पूजा अर्चना की गई। उपस्थित लोगों द्वारा मन्नत के अनुरूप बच्चों का मुंडन, ब्राह्मण भोजन आदि रस्म करवाया गया। बताया कि बाबा बालमुकुंद की पूजा के साथ साथ चरखुआ बाबा व लीला महिला भी पूजा अराधना की गयी। मौके पर पुरोहित राजेश पांडेय, पंकज पांडेय, महेंद्र सिन्हा, संतोष साव, बहादुर राणा, प्रकाश पासवान, लक्ष्मी साहू, रिंकू यादव, सोना महतो, दुखन साव, अरविंद साव, विनोद यादव, राजेश कुमार साव, ईश्वरी पासवान, रेवा पासवान आदि ल...