लखनऊ, दिसम्बर 28 -- तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित इंग्लिस मेमोरियल बाल गृह के संचालक एस जयबाल समेत तीन के खिलाफ 11 लाख रुपये हड़पने का मुकदमा पारा थाने में दर्ज किया गया है। एस जयबाल और उनके साथियों पर बच्चों की परवरिश की रकम घालमेल कर हड़पने का आरोप है। मुकदमा सेंट मेरी स्कूल के चेयरमैन जॉन अगस्टीन ने दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर पारा सुरेश कुमार सिंह के मुताबिक वह पारा स्थित सेंट मेरी स्कूल, सेंट मेरी एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी, वर्ल्ड मिशनरी एवं गेलिस्म ट्रस्ट के चेयरमैन हैं। उनके ट्रस्ट के द्वारा कोयंबटूर समेत कई अन्य राज्यों में अनाथ और निराश्रिृत बालगृह भी चलाए जाते हैं। बालगृह में बच्चों की परवरिश से लेकर उनकी शिक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है। कोयंबटूर स्थित बाल गृह में 25 बच्चे रहते हैं। वहां का संचालक संस्था द्वारा 15 फरवरी 1985...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.