मोतिहारी, फरवरी 20 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर पुलिस ने बालगंगा गांव में छापेमारी कर एक युवक को एक कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा है। पकड़ा गया युवक बालगंगा के सुखल राम का पुत्र रमेश राम है। बताया जाता है कि रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह को गुप्त सूचना मिली कि बालगंगा में रमेश राम अपने घर में अवैध हथियार रखे हुए है। वह किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है। पुलिस ने करवाई करते हुए रमेश के घर पर छापेमारी की। जहां पुलिस को देख उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। उसके घर से एक प्लास्टिक के थैला में रखा हुआ एक कट्टा, तीन कारतूस व दस खोखा पुलिस ने बरामद किया। पुलिस उससे यह पता लगाने का प्रयास किया कि वह हथियार कहां से और किस लिए लाया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस छापेमारी में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष अलका सिंह ने अपने बयान पर एफआईआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.