लखनऊ, फरवरी 9 -- पंडित दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को आयोजित की जायेगी। उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के निर्देशानुसार जिला खेल कार्यालय, लखनऊ की देखरेख में होने वाली प्रतियोगिता में 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के जूनियर बालक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में आठ टीमें जीत के लिए जोर आजमाइश करेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...