कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक एवं जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिये जिला व मण्डल स्तर पर चयन की तिथियां निर्धारित की गई हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि सब जूनियर बालक हॉकी चयन जिला स्तर पर 19 फरवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। मण्डलीय चयन 9 मार्च को रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में सम्पन्न होगा। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 13 से 18 मार्च तक लखनऊ में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन खिलाड़ियों का जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो, वही खिलाड़ी सब जूनियर बालक वर्ग में प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अलावा जूनियर बालिका हॉकी चय जिला स्तर पर 19 फरवरी को सुबह 11 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा, जबकि म...