हापुड़, दिसम्बर 22 -- श्री माधव कॉलेज ऑफ एजुकेशन एण्ड टैक्नोलोजी में दो दिवसीय अंतर विद्यालय खेल महोत्सव 2025 का शुभारम्भ हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेकर प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 वि‌द्यालय के 200 छात्र प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि डॉ.कुशल देव शास्त्री सदस्य उत्तर प्रदेश संस्कृत माध्यमिक शिक्षा परिषद एवं आचार्य गुरुकुल महावि‌द्यालय ततारपुर ने कहा कि खेल जीवन को अनुशासित बनाते हैं और विद्यार्थियों में नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं टीम भावना का विकास करते हैं। विशिष्ट अतिथि प्रदीप कुमार आचार्य गुरुकुल महावि‌द्यालय ततारपुर ने कहा कि स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज की नींव है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी कर...