सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के वीरेन्द्र ग्रामीण स्टेडियम में बुधवार को शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय की ओर से आयोजित खेल महोत्सव का समापन एसडीएम विवेकानंद मिश्र व नपं अध्यक्ष उमा अग्रवाल ने पुरस्कार वितरण के साथ किया। बालक वर्ग में चैंपियन का खिताब बीए प्रथम वर्ष के सत्यम यादव और बालिका वर्ग में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा सोनी को हासिल हुआ। खेल प्रतियोगिता में दूसरे दिन 100 मीटर छात्र वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान सत्यम यादव बीएप्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान मोनू बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान पर महेश शर्मा बीए तृतीय वर्ष रहे। इसी तरह 100 मीटर छात्रा वर्ग में सोनी बीए प्रथम वर्ष प्रथम, सोनी तृतीय वर्ष द्वितीय, रोशनी गौंड़ बीएससी प्रथम वर्ष तीसरे स्थान पर रहीं। भाला फेंक में प्रथम स्थान मोनू चौधरी (बीए प्रथम वर्ष), द्वितीय...