बरेली, जनवरी 10 -- बरेली। केसीएमटी में दो दिवसीय 19वीं बृजलाल मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन दो सेमीफाइनल मैच हुए। पहले सेमीफाइनल मैच बालक वर्ग में बिशप कैंट ने डीपीएस को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच आर्मी पब्लिक स्कूल ने हार्टमैन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। बालिका वर्ग के फाइनल में राधा माधव की टीम ने बिशप कैंट पर जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। बालक वर्ग के फाइनल में बिशप कैंट ने आर्मी पब्लिक स्कूल को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। मुख्य अतिथि रुहेलखंड विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव प्रो. एसएस बेदी व केसीएमटी के चेयरमैन गिरधर गोपाल खंडेलवाल, महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार, प्रबंध निदेशक डॉ. विनय खंडेलवाल, प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.