गढ़वा, जनवरी 4 -- मझिआंव। प्रखंड के रामपुर पंचायत अंतर्गत बिडंडा खेल के मैदान में बालक-बालिका वर्ग में फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। यह आयोजन आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा व खेल समिति बिडंडा सरना समिति के सहयोग से किया गया। मैच में बालक-बालिका वर्ग में 16 टीम ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग में विजेता टीम गढ़वा आदिवासी हॉस्टल की टीम रही। वहीं रंका के मझिगावां की टीम उपविजेता बनी। वहीं बालिका वर्ग में विजेता मेराल प्रखंड के रामबांध की टीम रही। वहीं उपविजेता बरडीहा प्रखंड के ओबरा की टीम रही। दोनों वर्ग के विजेता टीम को नगद 3100 सौ रुपये व उपविजेता टीम को नगद 2100 सौ रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मौके पर खेल समिति के अध्यक्ष रमेश उरांव, सचिव जितेंद्र उरांव, रौशन कुजूर, हरेंद्र, जगदीश उरांव, पूर्व विधायक प्रत्याशी गिरिजा नंदन उरांव, बीरेंद...