बागेश्वर, जनवरी 3 -- युवा कल्याण विभाग की विधान सभा स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता जारी है। अंडर 14 वर्ष बालक कबड्डी प्रतियोगिता में गड़सेर प्रथम बैजनाथ द्वीतीय फल्याटी तृतीय स्थान पर रही जबकि बालिका वर्ग में बोहाला, फल्याती, देवलधार क्रमश प्रथम द्वीतीय व तृतीय स्थान पर रहे। जबकि पिट्टू खेल बालिका वर्ग में अमसरकोट, फल्याति, आरे बालक वर्ग बॉलीबॉल प्रतियोगिता में बगेश्वर, आरे, रवाईखाल, ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड में सूरज जोशी, देव कुमार, जागृत, 800 मीटर दौड़ में सुंदर कुमार, हिमांशु, नीरज आर्य, 1500 मीटर दौड़ में हरीश बोरा, शेखर पांडेय, ललित सिंह ने क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेक सुमित, सुरेंद्र रावत, गौरव नाथ,जबकि बालिका वर्ग 60 मीटर दौड़ गरिमा गोस्वामी, कविता,...