देवरिया, फरवरी 13 -- देवरिया, निज संवाददाता संत विनोबा महाविद्यालय में वार्षिक क्रीड़ा समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के अध्यक्ष मकसूदन मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा के पास दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य अतिथि और प्राचार्य द्वारा खेल ध्वज चढ़ाकर मार्चपास्ट करते खिलाड़ियों की सलामी ली गई और मशाल जलाकर कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ओवर आलचैंपियन बालक वर्ग में राहुल राजभर और बालिका वर्ग में काजल पासवान रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल शारीरिक मानसिक और चारित्रिक विकास का एक मात्र साधन हैं। खेल के माध्यम से प्रकृति के साथ जुड़कर आप बड़ी से बड़ी उचाईयों को प्राप्त कर सकते हैं। खेल जीवन का यर्थाथ बोध कराता है। अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. अर्जुन म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.