प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिला खेल स्टेडियम में चल रहे खेलो इंडिया हॉकी सेंटर के तहत मंगलवार को खिलाड़ियों को खेलकूद सामग्री दी गई। इस दौरान बतौर मुख्य अतिथि एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल उनकी पत्नी सुमन कांत झा मौजूद रहीं। एएसपी पूर्वी शैलेंद्र लाल ने बताया कि जीवन में खेलों के माध्यम से चतुर्दिक विकास कैसे कर सकते है। सुमन कांत झा ने खेलों से अनुशासन और समर्पण के बारे में बच्चों को जागरूक किया। इस मौके पर 20 बालक और 10 बालिकाओं को खेल सामग्री दी गई। इस दौरान अनवर हॉकी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अली, जसीम खान, पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अमजद खान, गुलरेज आलम, मोहम्मद सैफ, मोहम्मद उमर, ईरानी, अनुराग सिंह, उपखेल अधिकारी रंजीत यादव, प्रशिक्षक सचिन शुक्ला, शोभनाथ यादव, जेपी यादव और दुर्गेश तिवारी उपस्थित रहे। संचाल...