नैनीताल, दिसम्बर 31 -- बेतालघाट, संवाददाता। मिनी स्टेडियम बेतालघाट में विधानसभा स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी है। तीसरे दिन बुधवार को कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताएं कराई गई। उद्घाटन जिला पंचायत सदस्य तरुण शर्मा ने किया। अंडर-14 खो-खो बालिका वर्ग में गरमपानी पहले, ज्योलीकोट तीसरे स्थान पर रही। खो-खो बालक वर्ग में भी गरमपानी विजेता बनी। अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में बेतालघाट ने गरमपानी को हराया। अंडर-14 कबड्डी बालिका वर्ग में बेतालघाट ने दाड़िमा को पराजित कर जीत दर्ज की। नोडल अधिकारी इमरान खान ने सभी अधिकारियों, शिक्षकों एवं खिलाड़ियों का आभार जताया। यहां भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुंदन कुमार, केडी सिंह, महेंद्र कुमार पाल, प्रभारी प्रधानाचार्य संजय शर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.