सहारनपुर, जनवरी 21 -- वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले पीलीभीत निवासी आरोपी 12 वर्षीय बालक को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को मुजफ्फरनगर आरपीएफ के हवाले कर दिया। रविवार को देहरादून से देवबंद होते हुए दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (22458) पर पथराव की सूचना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया था, जिससे कोच संख्या-सी वन की सीट संख्या-41-42 का शीशा चटक गया था। घटना की शिकायत ट्रेन के लोको पायलट ने मुजफ्फरनगर आरपीएफ में दर्ज कराई थी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस सहित खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया था। बताया जाता है कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से जांच के उपरांत भायला फाटक स्थित ट्रैक के किनारे रहने वाले घुमंतरू (खानाबदोश) 12 वर्षीय बालक को हिरासत में ले लिया, जिसने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.