भागलपुर, जनवरी 28 -- कहलगांव नगर के काजीपुरा मुहल्ले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक चालक एवं एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई, जब तेज गति से जा रही बाइक एक बालक को ठोकर मार बैठी और उसे बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। मृतक की पहचान पठानपुरा मुहल्ला, वार्ड नंबर एक निवासी प्रकाश चौधरी के पुत्र आयुष कुमार (18) के रूप में हुई है। वहीं घायल बाइक चालक उसी मुहल्ले के बबलू चौधरी का पुत्र प्रेम कुमार उर्फ लेधुआ (22) तथा काजीपुरा निवासी मु. मुर्शीद का पुत्र मु. महरूफ (07) है। दोनों घायलों का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार बाइक ने बालक मु. महरूफ को ठोकर मार दी। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे बाइक अ...