प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 26 -- पट्टी। नगर पंचायत के क्षेत्र के पुरानी पट्टी निवासी बच्चा सोनी के तीन वर्षीय बेटे को जहरीले जंतु ने काट लिया। इससे उसकी मौत हो गई। बच्चा सोनी ने अपना मकान पट्टी-ढकवा मार्ग के कच्चे तालाब के निकट बनवाया है। दोपहर में उनका तीन वर्षीय बेटा घर के बाहर ही खेल रहा था। तभी जहरीले जंतु ने काट लिया। जब उसकी मां सहित अन्य लोगों को जानकारी हुई तो वह डॉक्टर के पास लेकर गए। कुछ ही देर में उसकी सांस थम गई। इससे परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...