बलिया, दिसम्बर 2 -- फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के आमडारी गांव में 10 वर्षीय यशवंत की मौत कैसे हुई, इसे लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस इसकी बारीकी से जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार बालक की मौत पानी में डूबने से हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। इस आधार पर आशंका जताई जा रही है घर से 100 मीटर दूर मछली पालने के लिए खोदे गए गड्ढे के पानी में डुबोकर बालक की हत्या की गई। इसके बाद शव को बोरी में रखकर फेंक दिया गया। चेहरे पर कीचड़ भी लगा था। इस बीच, पुलिस ने मंगलवार को भी घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस को पानी के गड्ढे में लोहे का एक राड मिला है। शव के पास चप्पल और एक मोबाइल भी मिला था। बरामद मोबाइल गांव के एक युवक का बताया जा रहा है, जो 15 दिन पहले गुम हो गया था। पुलिस गांव के कुछ युवकों ...