फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- फिरोजाबाद। इलाज के दौरान छह माह के मासूम बच्चे की शनिवार को प्राइवेट हॉस्पिटल में मौत होने पर परिजनों में रोष व्याप्त हो गया तथा उन्होंने जमकर हंगामा काटा। बालक की मौत एवं हंगामे की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाद में परिजनों ने लिखित रूप से कार्रवाई न करने की बात कहकर बालक के शव को अपने घर ले गए। मामला थाना रसूलपुर के अंतर्गत आसफाबाद स्थित आयुष हॉस्पिटल का है। थाना मटसेना के अंतर्गत गांव सड़ामई से कुछ लोग छह महीने के बालक को उपचार के लिए हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। रसूलपुर पुलिस ने बताया कि दिल्ली सब्जी मंडी निवासी माधुरी पत्नी विजय अपने मायके गांव सड़ामई आई थी। गांव में आते ही बच्चे की तबीयत खराब हुई तो परिवारीजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे भर्ती क...