बांदा, फरवरी 8 -- फालोअप ------- - बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का मामला - दो डॉक्टरो के पैनल ने किया शव का पोस्टमार्टम बबेरू। संवाददाता कुकर्म के बाद हुई बालक की हत्या की गुत्थी सुलझने के बजाय उलझ कर रह गई है। रविवार को दो डॉक्टरो के पैनल ने वीडियो ग्राफी के साथ शव का पोस्टमार्टम लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की गला घोट कर हत्या करने की पुष्टि की गई है। कुकर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड बनाई गई है। मां की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। गांव में तनाव का महौल है। पुलिस बल को तैनात किया गया है। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 10 वर्षीय बालक दो फरवरी को लापता हो गया था। शनिवार सुबह सरसो के खेत में शव पड़ा मिला। उसके मुंह में सरसो के ...