जमशेदपुर, जून 9 -- सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में हिन्दी साहित्य के दो दिग्गज साहित्यकारों बालकृष्ण भट्ट और वैद्यनाथ मिश्र नागार्जुन की जयंती पर मासिक काव्य कलश का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष चन्द्र मूनका ने की, जबकि संचालन अशोक पाठक स्नेही ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण से हुई। स्वागत वक्तव्य प्रसन्न वदन मेहता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजय कुमार ओझा ने दिया। मुख्य अतिथि के रूप में अरुण कुमार तिवारी उपस्थित रहे। डॉ. वीणा पांडेय भारती की सरस्वती वंदना के बाद सुरेश चन्द्र झा और ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने दोनों साहित्यकारों के जीवन पर प्रकाश डाला। काव्य सत्र में 42 कवियों ने स्वरचित रचनाओं का पाठ किया, जिसमें डॉ. यमुना तिवारी, नीलिमा पांडेय, राजे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.