सहारनपुर, जून 3 -- वरिष्ठ अधिवक्ता और सहारनपुर बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रहे अरविंद शर्मा का रविवार देर रात दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह लगभग 65 वर्ष के थे। उनके अचानक निधन से अधिवक्ता समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई। बार एसोसिएशन सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों और शुभचिंतकों ने गहरा शोक व्यक्त किया। मूल रूप से अरविंद शर्मा तीतरो के रहने वाले थे। वह अब शहर के मोहल्ला बापूजी नगर में रहते थे। सोमवार को हकीकतनगर श्मशान घाट में उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया। अरविंद शर्मा के एक बेटा है, जो रेलवे में अधिकारी हैं। उनके निधन पर सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय सैनी, महासचिव अजय कौशिक, अधिवक्ता निशांत त्यागी, अमरेश पुंडीर, नीरज तिवारी, संदीप पुंडीर, स्वराज सिंह, मुनव्वर आफताब, सत्यप्रकाश सैनी, आदित्य अंगीरस सहित बड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.