उरई, फरवरी 16 -- उरई। संवाददाता जिला बार संघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ नामांकन पत्रों को दाखिल किया गया। एल्डर्स कमेटी के अधिकारियों ने बताया कि पहले दिन 53 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पर चार व महासचिव पर तीन समेत अन्य पदों के लिए नामांकन किए गए। 17 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 19 फरवरी को नामांकन पत्रों की वापसी होगी। 27 फरवरी को होने वाले बार संघ चुनाव को लेकर प्रक्रिया अब तेज हो गई है। सोमवार को कालपी रोड स्थित जजी के चुनाव सभागार में एल्डर्स कमेटी के चेयरमेन लाजपत राय सक्सेना, अरुण श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्याम लाल वर्मा, नाथूराम, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, मनसील गुप्ता, गोपाल श्रीवास्तव आदि की मौजूदगी में नामांकन पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.