इंदौर, जून 18 -- हनीमून के दौरान अपने पति की हत्या कर देने की आरोपी सोनम रघुवंशी की हवालात में बेचैनी बढ़ गई है। करीब 8 दिन से मेघालय में पुलिस लॉकअप में बंद सोनम अब काफी परेशान दिख रही है। बताया जा रहा है कि वह लॉकअप में कभी इधर, कभी उधर भटकती है। कभी उठती है और कभी बैठकर देर तक सोचती रहती है। वह बार-बार पानी की मांग करती है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सोनम रघुवंशी की बेचैनी को देखते हुए पुलिस ने उसकी निगरानी बढ़ा दी है। उसे 24 घंटे सीसीटीवी की निगरानी में रखा जा रहा है। पुलिस उसे सामान्य करने के लिए कई तरह के कदम उठा रही है। बताया जा रहा है कि सोनम को बाहर का खाना भी मंगवाकर दिया गया है। 25 साल की सोनम पर आरोप है कि उसने अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या करा दी और लाश को ठिकाने लगा दिया गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.