गंगापार, मार्च 23 -- खेतों में किसानों की रबी की फसल खड़ी है। हर रोज मौसम का मिजाज बदल रहा है। मौसम के बदलने से सबसे ज्यादा चिंता किसानों को सता रही है। यदि बारिश हुई तो इसका सीधा असर किसानों की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। रबी तूर की फ़सल को लेकर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेत में पकी फसल को तुरंत काटकर उसकी मढ़ाई करें। ताकि नुकसान से बचा जा सके। उन्होंने यह भी सलाह दी है कि यदि हार्वेस्टर से फसल की कटाई करते हैं तो खेतों में खड़ी नरवाई को आग के हवाले न करें। नरवाई को या तो भूसे के रूप में परिवर्तित करें या फिर उसे खेत में ही खड़ी रहने दें ताकि जुताई के बाद बरसात में यह नरवाई खाद के रूप में परिवर्तित हो सके। नरवाई में आग लगाने से खेत के जीवांश नष्ट हो जाते हैं जिसका प्रभाव फसल उत्पादन पर होता है। मौसम के मिजाज को देखते हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.