नई दिल्ली, जनवरी 28 -- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर काम, पढ़ाई या सफर के दौरान अपनी शारीरिक जरूरतों को नजरअंदाज कर देते हैं। इन्हीं आदतों में से एक है पेशाब को लंबे समय तक रोकना, जिसे कई लोग मामूली परेशानी समझकर टाल देते हैं। क्लासरूम में बैठे छात्र हों, परीक्षा दे रहे कैंडिडेट्स या लंबी दूरी की यात्रा करने वाले लोग- अक्सर सुविधा ना होने या समय बचाने के लिए वॉशरूम ब्रेक को टाल दिया जाता है। लेकिन मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत सिर्फ असहजता तक सीमित नहीं रहती, बल्कि धीरे-धीरे ब्लैडर और किडनी की सेहत को भी गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। यूरोलॉजिस्ट के अनुसार, बार-बार पेशाब रोकने से इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है, किडनी पर दबाव पड़ता है और मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। सही समय पर वॉशरूम जाना और पर्याप्त पानी पीना, ब्लैडर व किडनी को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.