पीलीभीत, दिसम्बर 4 -- पीलीभीत। पहले गरमी और अब सर्दी के सीजन में भी बिजली की आपूर्ति को लेकर परेशानियां हैं। शाम के वक्त बार बार बिजली ट्रिपिंग की समस्या ने लोग असहज हो रहे हैं। आलम यह है कि बार बार उपभोक्ताओं को बिजली विभाग के अधिकारियों से आपत्ति दर्ज करानी पड़ी। शाम में बिजली आपूर्ति को निर्बाध रखने का आग्रह उपभोक्ताओं ने किया है। बुधवार को बिजली आपूर्ति को लेकर लेागों ने निराशा व्यक्त की। मंगलवार की शाम के बाद बुधवार की शाम में भी बार बार बिजली के आने जाने का सिलसिला बना रहा। लोगों ने बिजली विभाग के उपभोता शिकायत ग्रुप अपडेट पर अपनी बात को रखा। मोहल्ला सुनगढ़ी में बिजली आपूर्ति की शिकायत के अलावा जेपी रोड, सेंट्रल मार्केट, आवास विकास समेत बाजार गेट में बिजली सप्लाई को लेकर लोगों में परेशनियां रहीं। यही नहीं लेानिवि अतिथि गृह से लेकर छ...