कुशीनगर, जुलाई 3 -- पकड़ियार बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नेबुआ-नौरंगिया क्षेत्र के पिपरा वर सिवान के ग्रामीण बार-बार ट्रांसफार्मर फुंकने से बेहद परेशान हैं। रोज-रोज फ्यूज उड़ जा रहा है। इससे आजिज उपभोक्ताओं ने बुधवार को प्रदर्शन कर गांव में 63 केवीए की जगह 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की। गांव के मुगलटोली टोला के ट्रांसफार्मर के पास इकठ्ठा होकर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ओवरलोड के चलते ट्रांसफार्मर बार-बार जल जा रहा है। इससे उन्हें बरसात में अंधेरा और बिजली से जुड़ी अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कनेक्शन तो बढ़ाया गया, लेकिन ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि नहीं होने से यह समस्या उत्पन्न हुई है। ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने से फ्यूज उड़ना और ट्रांसफार्मर फुंकना आम बात हो गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.