पाकुड़, मई 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। गैर सरकारी संस्था आईडीएल के सचिव संजय कुमार की अध्यक्षता में मार्केट कॉम्प्लेक्स में गुरुवार देर शाम को एक राष्ट्र एक चुनाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया में सुधार, संसाधनों की बचत, लोकतंत्र को अधिक प्रभावी एवं समर्पित बनाना था। संगोष्ठी में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पाण्डेय, प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी, अनुग्रहित प्रसाद साह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शबरी पाल शामिल हुए। आईडीएल के सचिव ने एक राष्ट्र एक चुनाव को राष्ट्र की अखंडता के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि देश की इतनी बड़ी आबादी को बार-बार चुनाव में नहीं झोंका जा सकता। चुनावों में होने वाले भारी-भरकम खर्च को लेकर कहा कि बार-बार चुनाव होने से बहुत अधिक धन का व्यय होता है। जितना देश का शिक्षा का बजट है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.