धनबाद, जनवरी 12 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा क्षेत्र के कुमारडीह बस्ती निवासी माणिक चंद्र बाउरी के पुत्र अमित कुमार बाउरी ने ऑल इंडिया बार परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अमित ने अपने पहले प्रयास से ही यह सफलता हासिल की है। उसने डीएवी महुदा से मैट्रिक, महुदा कॉलेज महुदा से इंटर, आसनसोल से स्नातक, जीएन कॉलेज बोकारो से एमबीए तथा लॉ कॉलेज धनबाद से लॉ की परीक्षा पास की है। रविवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने उसकी सफलता पर उसके आवास कुमारडीह पहुंचकर उसे बुके व शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर बाउरी समाज के केंद्रीय अध्यक्ष गौरचंद बाउरी, पूर्व मुखिया संपदा घोषाल, बाउरी समाज के जिला अध्यक्ष सीमंत बाउरी, आनंद बाउरी, राजेश बाउरी, खैदन बाउरी, संजय सराक, विनय सराक, शिव कुमार सराक, हराधन ग्याली, फुलचंद रवानी, राजकुमार बाउरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.