बरेली, नवम्बर 29 -- बरेली। बरेली बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय भनोट का स्वागत किया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने शुक्रवार को बरेली कचहरी का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों की बैठक में त्वरित एवं सुलभ न्याय के लिए दिशा निर्देश दिए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज हरित ने बताया कि बरेली पहुंचे प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय भनोट का बार पदाधिकारियों ने स्वागत किया। उप्र बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन शिरीष मेहरोत्रा ने बरेली में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। पूर्व डीजीसी क्राइम राजेश यादव ने न्याय व्यवस्था में गवाह की महत्त्वपूर्ण भूमिका बताते हुए पुलिस-प्रशासन द्वारा सम्मान और सुरक्षा देने की मांग की। प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय भनोट ने युवा अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक पढ़ने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.