भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। महाशिवरात्रि के अवसर पर बार बाला के डांस मामले की जांच का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। जांच की टीम के सदस्यों ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला है। दरअसल, जीआरपी और आरपीएफ दोनों विभाग के जवानों के मौजूद रहने की बात सामने आ रही है। हालांकि दोनों विभाग के प्रमुख के आदेश पर जांच की जा रही है। लेकिन ताज्जुब की बात है कि चार दिन से अधिक का समय बीतने के बाद भी जवानों की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले की जांच फिलहाल रेल पुलिस अधीक्षक जमालपुर के अधीन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...