रामपुर, जनवरी 2 -- बार एसोसिएशन रामपुर के पदाधिकारियों का कार्यकाल 31 दिसंबर को खत्म हो गया। इसी के साथ एल्डर कमेटी ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान कर दिया है। कार्यक्रमानुसार छह जनवरी को नामांकन होगा जबकि, 19 जनवरी को मतदान होगा। इसी दिन देर शाम बार को अध्यक्ष समेत सभी पदों के लिए नए पदाधिकारी मिल जाएंगे। वरिष्ठ अधिवक्ता ध्रुव कुमार अग्रवाल के आवास पर गुरुवार को आयोजित एल्डर कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया कि बार चुनाव 19 जनवरी को होगा। इस दौरान तय किया गया कि चुनाव में एक पद अध्यक्ष के लिए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए दो पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए दो पद, महासचिव के लिए एक पद, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, प्रशासन और प्रचार के लिए एक-एक पद, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) के लिए छह प...