रामपुर, जनवरी 6 -- बार एसोसिएशन रामपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो जाएगी। सुबह 10 बजे से नामांकन होगा। जो शाम को 4:30 बजे तक जारी रहेगा। जबकि, चुनाव 19 जनवरी को होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार अग्रवाल के अनुसार बार चुनाव 19 जनवरी को होगा। इस दौरान तय किया गया कि चुनाव में एक पद अध्यक्ष के लिए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए दो पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए दो पद, महासचिव के लिए एक पद, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव पुस्तकालय, प्रशासन और प्रचार के लिए एक-एक पद, सदस्य कार्यकारिणी (15 वर्ष से अधिक) के लिए छह पद और सदस्य कार्यकारिणी (10 वर्ष से कम) के लिए छह पद पर चुनाव होगा। जिसके लिए मंगलवार को सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक नामांकन होगा। चुनाव की प्रक्रिय...