कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ,संवाददाता। बार एसोसिएशन छिबरामऊ के चुनाव आयोग के तत्वावधान में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस बार चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से विशेष प्रबंध किए गए हैं। पहली बार ऑनलाइन वोटिंग मॉनिटरिंग और डिजिटल काउंटिंग सिस्टम लागू किया जा रहा है, जिससे चुनाव प्रक्रिया पर रियल-टाइम नजर रखी जा सकेगी। 16 फरवरी सोमवार को मतदान कराया जाएगा। जबकि 17 फरवरी को मतगणना की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि नई व्यवस्था के माध्यम से दूरस्थ स्थानों पर मौजूद अधिवक्ता और उनके समर्थक भी मतदान की स्थिति और मतगणना के आंकड़ों को लाइव देख सकेंगे। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका कम होगी। तकनी...