रामपुर, जनवरी 8 -- बार एसोसिएशन रामपुर के वार्षिक चुनाव की प्रक्रिया में बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच एल्डर कमेटी द्वारा की गई। जिसमें एक पर्चा खारिज हो गया। बाकी सभी पर्चा ठीक पाए गए। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं एल्डर कमेटी के अध्यक्ष ध्रुव कुमार अग्रवाल के अनुसार बार चुनाव 19 जनवरी को होगा। जिसमें एक पद अध्यक्ष के लिए, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए एक पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) के लिए दो पद, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) के लिए दो पद, महासचिव के लिए एक पद, कोषाध्यक्ष, प्रशासन और प्रचार के लिए एक-एक पद के लिए चुनाव होगा। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान उपाध्यक्ष दस वर्ष से कम में आसिफ खान का पर्चा जांच के बाद खारिज कर दिया गया। आज होगी नाम वापसी एल्डर कमेटी के चेयरमैन ध्रुव कुमार अग्रवाल ने बताया कि गुरूवार आठ जनवरी को नाम वापसी की प्रक...