अलीगढ़, फरवरी 11 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई। किसी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। ऐसे में अब अध्यक्ष पर पांच व महासचिव पद पर तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। वहीं, संयुक्त सचिव प्रकाशन पर केवल एक नामांकन होने के चलते चुनाव नहीं होगा। निर्वाचन अधिकारी महान प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी विपिन सिंह राणा व हरेंद्र सिंह के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए कैलाश बाबू गुप्ता, सत्येंद्र सिंह चौहान, उमेश कुमार पाठक, मनोज कुमार शर्मा व रनवीर सिंह जादौन मैदान में हैं। इसी तरह वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कुंवर आमिर, ठा. नरेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रामकुमार गुप्ता, शिवकुमार भारद्वाज, महासचिव पद पर अनिल कुमार शर्मा, राजीव कुमार मल्होत्रा व जितेंद्र सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.